Sex Health

अनचाही प्रेग्नेंसी से मुक्ति पाने के आसान उपाय

       अगर आप गर्भनिरोधक लेना भूल गए या फिर आपने उसे अनुचित तरीके से इस्तेमाल किया और बाद में आप गर्भ से हो गई हैं, तो पढ़िए कि इन हालातों में आपको क्या करना चाहिए।

गौर कीजिए। अगर यह अनचाही गर्भावस्था है, तब भी बहुत देर नहीं हुई है। क्योंकि अब 'सुबह के बाद' ही नहीं, 'हफ्ते के बाद' भी आपात गर्भ निरोधक मिलती हैं।


1.) ये गर्भावस्था रोकने के लिए नहीं है !
डचिंग नहीं करनी चाहिए? डचिंग होता क्या है ?
डचिंग है जब एक लड़की असुरक्षित यौन संबंध के बाद अपना वेजिना पानी और सिरका से धोती है। आपको बता दें कि डचिंग गर्भावस्था रोकने के लिए नहीं है। बल्कि इसके इस्तेमाल से संक्रमण बढ़ सकता है। इसलिए यह एक बुरा विचार है।

2.) आई-पिल
यह एक मौखिक गोली है। असुरक्षित सेक्स के 72 घंटे के भीतर, गर्भावस्था को रोकने के लिए, इसे कुछ पानी के साथ निगल लिया जाना चाहिए। इस गोली को खाने के बाद लेना ही उचित रहेगा, वरना उल्टी हो सकती है। अगर गोली खाने के तीन घंटों में ही आपको उल्टी आ जाती है, तो जल्द से जल्द दूसरी गोली ले लें। अगर आप पहले से ही गर्भवती हैं तो यह गोली न लीजिएगा। ये अन्य नियमित रूप से जन्म नियंत्रण विधियों के रूप में प्रभावी नहीं है। अगर आपको levonorgestrel से एलर्जी है तो यह दवाई मत लीजिएगा।

3.) माला.डी
यह मौखिक गर्भनिरोधक गोली सरकारी ब्रांड है। इसकी ख़ुराक महावारी चक्र के पहले दिन 1 गोली के साथ होती है। फिर 21 दिन हर रोज़ एक गोली खानी होती है। इसके साथ 7 दिन लगातार, आयरन और फोलिक एसिड भी खाना होता है।

4.) कॉपर-टी
कॉपर-टी गर्भनिरोधक का एक बहुत प्रभावी तरीका है। गर्भ को रोकने के लिए इसकी सफलता की दर काफी अधिक है। यह एक चिकित्सक द्वारा गर्भाशय में डाला जाता है। यह 10 साल के लिए प्रभावी है। लेकिन ध्यान रहे कि यह यौन संचारित रोगों के खिलाफ सुरक्षा प्रदान नहीं करता है।

5.) एसटीडी टेस्ट करवाएं
अगर आपको लगता है कि असुरक्षित यौन संबंध के चलते, आपके एचआईवी संक्रमण के चांसेस ज़्यादा हैं, तो जल्द से जल्द एचआईवी संक्रमण टेस्ट करवाएं। अगर टेस्ट अभी निगेटिव आता है, तो उसे 6 महीने बाद दोहराएं ताकि आप सारी ज़िंदगी टेंशन मुक्त रहें।

6.) प्रेगा न्यूज
अब आप घर बैठे ही जान सकती हैं कि आप गर्भवती हैं या नहीं। बाज़ार से प्रेगा न्यूज खरीद कर ले आएं और 5 मिनट में आपको पता चल जाएगा। बस अपने युरिन की 3 बूंदे इस पर डालें और 5 मिनट में पता चल जाएगा कि आप गर्भवती हैं या नहीं। क्योंकि ज़रूरी नहीं है कि गोली खाने के बाद आप गर्भवती नहीं होंगी। प्रेगा न्यूज इस्तेमाल करके आपको तसल्ली मिल जाएगी।

7.) कंडोम का सही उपयोग
यह भी सुनिश्चित करें कि आप जानते हैं कि कैसे सही ढंग से कंडोम का उपयोग करना है। अगर कंडोम सही तरीके से नहीं पहना है और यह सेक्स के बीच में ही फट जाता है, तो आप गर्भवती हो सकती हैं। इसलिए सेक्स करने से पहले कंडोम के सही उपयोग की जानकारी ले लें।


गर्भधारण के लिए कैसे करें सेक्‍स

                 पति-पत्‍नी के बीच यौन संबंध का एक लक्ष्‍य माता-पिता बनना भी होता है। वात्‍सयायन के कामसूत्र में संभोग की स्थितियों यानी पोजीशंस के बारे में बताया गया है। इसी में ऐसी पोजीशन भी बताई गई हैं, जिनमें संभोग करने से गभीधारण आसान हो जाता है। आज हम आपको कुछ पोजीशंस बताएंगे, जो गर्भधारण में सहायक होती हैं। साथ ही हम आपको कुछ टिप्‍स भी देंगे- गर्भधारण के लिए दो पोजीशन में सेक्‍स करना फलदायक रहता है- मिशनरी पोजीशन: इस स्थिति में संभोग के समय पुरुष ऊपर की ओर होता है। इस पोजीशन में संभोग करने से पुरुष का वीर्य सीधे स्‍त्री के गर्भाशय तक सीधा पहुंचता है। पुरुष के ऊपर रहने से गर्भधारण आसान हो जाता है। इसके विपरीत यदि स्‍त्री ऊपर की ओर रहती है, तो गर्भधारण की संभावनाएं काफी कम हो जाती हैं। हैंड एण्‍ड नी पोजीशन (डॉगी स्‍टाइल): इस पोजीशन में स्‍त्री घुटनों और हाथ के बल लेट जाती है और पुरुष पीछे की ओर से संभोग करता है। ऐसी स्थिति में वीर्य आसानी से महिला के गर्भाशय तक आसानी से पहुंचता है। कुछ देर आराम करेंयदि आप गर्भधारण करना चाहती हैं, तो उपर्युक्‍त दोनों पोजीशंस पर संभोग करने के बाद कुछ देर आराम करें। बेड पर कूदें नहीं। चाहे जितने जरूरी काम क्‍यों न हों, संभोग के तुरंत बाद बिस्‍तर से उठने की जरूरत नहीं। यदि आपने मिशनरी पोजीशन में सेक्‍स किया है, तो संभोग करते समय या फिर संभोग के बाद स्‍त्री अपनी कमर के नीचे तकिया लगा लें, ताकि वीर्य गुरुत्‍वाकर्षण बल के जरिए नीचे की ओर आसानी से पहुंच सके। यदि संभोग के समय ही तकिया लगा लिया है तो अच्‍छा रहता है। ऐसे में कम से कम आधे घंटे तक स्‍त्री को शांतिपूर्वक लेटे रहना चाहिए। कुछ लोग मानते हैं कि संभोग के बाद यदि स्‍त्री पीठ के बल लेटकर अपने पैर ऊपर कर के थोड़ी देर लेटी रहे तो गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है। ऐसा करना फलदायक हो सकता है। हालांकि यह बात अभी तक सिद्ध नहीं हुआ है। कौन स समय सही कुछ लोगों का मानना है कि दिन के समय सेक्‍स करने गर्भधारण की संभावना अधिक रहती है। इसके पीछे उनका तर्क यह होता है कि रात्रि की तुलना में दिन में वीर्य में शुक्राणु की संख्‍या अधिक होती है। वहीं हाल ही में हुए एक शोध में पता चला है कि गर्भधारण के लिए सेक्‍स का सही समय शाम पांच से सात बजे के बीच का होता है। इस दौरान वीर्य में शुक्राणु की संख्‍या करीब 35 प्रतिशत तक ज्‍यादा होती है। शाम का यह समय ऐसा होता है, जब महिला के अंडाशय ज्‍यादा जल्‍दी क्रिया करते हैं। हालांकि यहां स्‍त्री को मासिक धर्म का ध्‍यान रखें। इन पोजीशन में न करें सेक्‍स यदि आप गर्भधारण चाहती हैं, तो इन बातों को जरूर ध्‍यान रखें, जो आपको नहीं करनी हैं। पहली यह कि संभोग के दौरान महिला ऊपर नहीं हो। ऐसे में शुक्राणु सर्विक्‍स के पास जमा हो जाते हैं। और थोड़ी ही देर में वापस लौट आते हैं, जिस कारण वो अंडाशय तक पहुंच नहीं पाते। इसके अलावा बैठकर, बगल में लेटकर और खड़े होकर सेक्‍स नहीं करें। इन सभी स्थितियों में शुक्राणुओं के गर्भाशय के पास जमा होने की संभावना ज्‍यादा होती है। हां कई बार वीर्य के निकलते समय शुक्राणु की गति अधिक होती है और ज्‍यादा संवेग होने के कारण शुक्राणु अपने लक्ष्‍य तक पहुंच जाते हैं और गर्भधारण हो जाता है।गर्भ धारण के समय दोनों का स्खलन होना भी बहुत जरूरी है |

No comments:

Post a Comment